छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे जवान निकले कोरोना संक्रमित

बस्तर। बस्तर में दो जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। बताया जा रहा है कि, इनमें से सिर्फ एक जवान में कोरोना के लक्षण थे। जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली गई। इसके संपर्क में आने वाले दूसरे जवान की एंटीजन कीट से जांच हुई तो उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। फिलहाल दोनों की स्थिति ठीक है।

जानकारी के मुताबिक, जवान साउथ के किसी शहर से जगदलपुर लौटा था। उसे सर्दी-खांसी की शिकायत थी। जिसके बाद उपचार के लिए जगदलपुर के महारानी अस्पताल आया। उसमें कोरोना के लक्षण देखते हुए डॉक्टरों ने एंटीजन कीट से कोरोना की जांच की, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उसे बाकी मरीजों से अलग रखा गया। डॉक्टरों ने फौरन होम आइसोलेशन में शिफ्ट किया।

जिसके बाद उसकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली। जिसमें एक जवान भी उसके संपर्क में था। हालांकि, उसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन एंटीजन टेस्ट में उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। जिसके बाद दूसरे जवान को भी होम आइसोलेशन में रखा गया है। बताया जा रहा है कि, दोनों जवान डॉक्टरों की निगरानी में हैं। दूसरे जवान की भी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *