10 नक्सलियों के शव लेकर कैंप लौटे जवान

सुकमा। बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रहा है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने के की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए। इसी बीच एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें 10 न​​क्सली मारे गए है।

आपको बता दें कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि भेज्जी के जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा है। जिसके बाद जवानों को मौके के लिए निकाला गया, जहां नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। एक दिन पहले ही भारी संख्या में नक्सली ओडिशा के रास्ते CG बॉर्डर में घुसे थे। इस दौरान ओडिशा पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई थी। जिसमें एक नक्सली मारा गया था, वहीं एक जवान घायल हुआ था। जिसके बाद छत्तीसगढ़ फोर्स अलर्ट पर थी।

https://twitter.com/i/status/1859893543973863884

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *