अग्रसेन जयंती के पुनीत दिवस पर उषा केडिया ने की सकारात्मक पहल-
सक्ति– अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम की राष्ट्रीय संयोजिका, सम्मेलन की मासिक अग्रज्योति पत्रिका की ऊर्जावान संपादिका एवं क्रिएटिविटी कैफे कि डायरेक्टर उषा केडिया ने अग्रसेन जयंती के पुनीत पर्व पर एक अनुकरणीय पहल करते हुए विगत कोविड-19 काल में चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों का सम्मान किया
इस अवसर पर उषा केडिया ने अपने निवास पर अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक श्री 1008 भगवान अग्रसेन जी के जयंती पर्व का आयोजन करते हुए पूजा-अर्चना की, केडिया ने इस अवसर पर डॉ विभोर जैन, डॉक्टर वर्षा जैन एवं डॉक्टर दीपा गुप्ता का उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान करते हुए उन्हें शाल-श्रीफल,अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया
तथा उषा केडिया ने कहा कि आज कोविड-19 काल मे चिकित्सकों ने जो सेवा भाव से हम सभी को सुरक्षित रखने की दिशा में कार्य किया है, वह अविस्मरणीय है, तथा हम सभी चिकित्सकों की इन सेवाओं को कभी नहीं भूल सकते
तथा इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन मैसूर जिला इकाई की सचिव दीपा जालूका ने भी महाराजा अग्रसेन जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा इस अवसर पर उषा केडिया के निवास पर आयोजित अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता राजीव केडिया, सुभाष चोखानी, सरोज चोखानी, डॉक्टर वर्षा जैन,डॉक्टर दीपा गुप्ता, किरण मित्तल सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे
इस अवसर पर चिकित्सक गणों ने भी उषा केडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज उनके द्वारा जो सम्मान प्रदान किया गया है इसके लिए वे हृदय से उनके आभारी हैं, तथा वे सदैव सजगता एवं तत्परता के साथ अपने दायित्वों का इसी तरह से निर्वहन करेंगे
उल्लेखित हो कि उषा केडिया कि इस अनुकरणीय पहल का सभी ने स्वागत करते हुए उन्हें साधुवाद ज्ञापित किया है, तथा एक तरफ पूरी दुनिया में जहां कोरोना काल मे अफरा तफरी मची हुई थी, तो वहीं चिकित्सक गणों ने अपनी स्वयं जान खतरे में डालकर लोगों को चिकित्सा व्यवस्था मुहैया करवाई जिससे लोग स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित हो पाए