रामानंद सागर के फेमस धार्मिक शो ‘रामायण’ में सीता के किरदार को काफी पसंद किया गया था। शो में सीता का रोल एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने निभाया है। दीपिका को अपने इस किरदार से जो पहचान मिली उसे कोई कभी भूल नहीं सकता। दीपिका एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज के साथ खास मौके पर भी पोस्ट शेयर करना नहीं भूलती हैं। इसी बीच दीपिका ने अपने पति हमेंत टोपीवाला के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर की हैं। यहां देखें तस्वीर…
‘सीता’ यानी दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति हेमंत टोपीवाला के साथ नजर आ रही हैं। दीपिका ने दो तस्वीरों पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं दीपिका और हेमंत दोनों ही ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों की जोड़ी इस दौरान बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में दीपिका और हमेंत के अलावा कई सारे लोग दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे दोनों किसी पार्टी में शामिल हुए है। इस तस्वीर में सभी पार्टी समंदर किनारे पार्टी मूड में दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों ही तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं हमेशा की तरह ही इस पर भी कमेंट कर फैंस उनकी जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं।