रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आज प्रदेश स्तरीय ‘जोहार तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें देश मशहूर सिंगर कैलाश खेर और छत्तीसगढ़ के कलाकार रिखी क्षत्रिय अपनी टीम के साथ परफॉर्मेंस देंगे।
संस्कृति विभाग और रायपुर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जोहार तिंरगा कार्यक्रम में कलाकार देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कैबिनेट मंत्री और सांसद और विधायक भी शामिल होंगे।
देश भक्ति और तिरंगे पर आधारित यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें पब्लिक के लिए फ्री एंट्री रहेगी। जोहार तिरंगा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम में ना केवल देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को भी बताया जाएगा।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज होगा कैलासा का अनहत नाद गुंजार॥ जौहार तिरंगा 🇮🇳 हमारे प्रधान मंत्री @narendramodi जी की संकल्पना हर घर तिरंगा का मूर्त स्वरूप॥
देश के जन जन का उत्साह, भारत का उत्सव॥ छत्तीसगढ़ के सीएम @vishnudsai मंत्री @OPChoudhary_Ind एवं समस्त अधिकारीगण का… pic.twitter.com/ZPMlJ1bCvt
— Kailash Kher (@Kailashkher) August 13, 2024