जांजगीर-चांपा जिले की धर्म की नगरी शिवरीनारायण में आयोजित किया गया रजत जयंती का कार्यक्रम
समाजसेवी सुनील रामदास, संजय अग्रवाल एनआर एवं डॉ अनीता अग्रवाल रहे अतिथि के रूप में मौजूद
सक्ती-आंचलिक अग्रवाल महासभा सरायपाली-झारबंद का रजत जयंती महोत्सव 13 मार्च को जांजगीर-चांपा जिले की धर्म की नगरी शिवरीनारायण में उत्साह के साथ संपन्न हुआ,तथा इस रजत जयंती महोत्सव में महासभा के अंतर्गत सराईपाली, बसना,सारंगढ़ ,सारंगढ़, झारबंध, पिथौरा, भंवरपुर ,बागबाहरा, बरमकेला, सरिया, शिवरीनारायण, बिलाईगढ़, साकरा,झलप, तेंदूकोना, पाइकामाल,पदमपुर, सोहेला, भगत देवरी सहित करीब 19 अग्रवाल सभा के पदाधिकारी/ सदस्यों सहित नारी शक्ति एवं युवा वर्ग ने भी इस कार्यक्रम में सहभागिता की, विगत दिनों यह कार्यक्रम शिवरीनारायण में होना था जिसे कोविड-19 दिशा- निर्देशों के चलते स्थगित कर दिया गया था, अब पुनः 13 मार्च को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ 13 मार्च को सुबह नगर पंचायत शिवरीनारायण की अध्यक्ष अंजनी तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की अध्यक्ष डॉ.अनीता अग्रवाल एवं अग्रवाल सभा शिवरीनारायण के पूर्व अध्यक्ष पवन सुल्तानिया की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ, तथा रजत जयंती महोत्सव का द्वितीय सत्र मुख्य अतिथि एनआर इस्पात उद्योग रायगढ़ के चेयरमैन संजय अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं रामदास द्रोपती देवी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास तथा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर सुनील रामअवतार अग्रवाल बसना की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ, इस दौरान जहां नौ कन्या रत्नों को 61 रजत पदक से सम्मानित किया गया, तो वही जनवरी 2021 से लेकर 13 मार्च 2022 तक जिन बच्चों ने जन्म लिया है उनके अभिभावकों का भी सम्मान किया गया

साथ ही इस रजत जयंती महोत्सव में समाज के विशिष्ट सेवाओं,रचनात्मक कार्यों के लिए प्रमुख हस्तियों का भी अग्र अलंकरण के माध्यम से सम्मान किया गया एवं रजत जयंती महोत्सव के दौरान आयोजन समिति द्वारा भी आगंतुक समाज बंधुओं के लिए मनोरंजन की दृष्टि से भी नौका विहार, टैटू, होजी, हम यहां- तुम वहां घोड़ा बग्गी शबरी की कुटिया बैलून फोड़ने फूलों की होली गंगा आरती सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल सभा शिवरीनारायण के भी सभी पदाधिकारी एवं सदस्य जुटे रहे एवं अग्रवाल सभा शिवरीनारायण के आतिथ्य में ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया
तथा आयोजन को लेकर विगत कई दिनों से निरंतर पूरे महासभा परीक्षेत्र में व्यापक रूप से प्रचार- प्रसार किया जा रहा था, तथा रजत जयंती के इस महोत्सव को लेकर महासभा के सभी सभाओं में काफी उत्साह देखा गया कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया तथा उपरोक्त जानकारी आंचलिक अग्रवाल महासभा सरायपाली- झारबंध के आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा प्रदान की गई है