सकती– नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, समाजसेवी, श्याम प्रेमी श्यामसुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में 11 जून को श्याम भक्तों की टोली राजस्थान के प्रसिद्ध बाबा खाटू श्याम की यात्रा पर रवाना हो गई,सभी श्याम प्रेमी बिलासपुर से खाटू श्याम की ट्रेन में सवार होकर बाबा के दरबार पहुंचेंगे तथा वहां शक्ति जिले की समृद्धि की कामना करेंगे, साथ ही पूरे जिले वासियों की ओर से बाबा खाटू श्याम के दरबार में मत्था टेकेगे
खाटू श्याम की यात्रा पर रवाना होने से पूर्व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि यह यात्रा उनकी धार्मिक यात्रा है,तथा प्रतिवर्ष खाटू श्याम की यात्रा पर लाखों भक्त देश- दुनिया के विभिन्न स्थानों से खाटू श्याम पहुंचते हैं, तथा हम सभी बाबा खाटू श्याम का दीदार करने तथा उनके दरबार में मत्था टेकने के लिए जा रहे हैं, एवं इस यात्रा में हमारे साथ श्याम प्रेमी एवं सभी हमारे सहपाठी हैं, जो कि बाबा खाटू श्याम की इस यात्रा पर पूरे उत्साह के साथ रवाना हो रहे हैं ,वही बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पूरा प्लेटफार्म जय श्री श्याम, जय खाटू वाले श्याम के श्री घोष से गूंज उठा, वही श्याम प्रेमी राहुल अग्रवाल ने भी कहा कि वे प्रतिवर्ष बाबा खाटू श्याम की यात्रा पर जाते हैं एवं यह उनका सौभाग्य है कि आज पुनः खाटू श्याम जाने का अवसर मिल रहा है