श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने डिजाइनर ब्रालेट में दिए बोल्ड पोज

कसौटी जिंदगी की’ फेम और टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की तरह ही उनकी बेटी पलक तिवारी भी इंडस्ट्री का एक फेमस चेहरा हैं। पलक इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनीं हुई हैं। हाल ही में पलक सिंगर हार्डी संधु के साथ ‘बिजली’ म्यूजिक वीडियो में नजर आईं थीं। पलक सोशल एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर ही अपन हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच पलक का एक बोल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में उनका लुक देख हर कोई हैरान हैं।

पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें पलक का लुक फैंस को हैरान कर रहा है। इस दौरान पलक ने ब्लैक कलर की डिजाइनर ब्रालेट पहना हैं जिसके काफी सारे कोड्स लिखें हैं। वहीं इस ब्रालेट के साथ पलक ने मैचिंग पैंट और जैकेट कैरी की हैं। वहीं पलक ओपन हेयर में स्टाइल देती नजर आ रही हैं। पलक कैमरे के सामने अलग अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। उनका ये हॉट अवतार देख उनके चाहने वाले काफी हैरान दिख रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस उनकी हॉटनेस की जमकर तारीफ करते हुए अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि अबतक इन तस्वीरों को काफी व्यू​ज मिल चुके हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *