श्वेता तिवारी और मानव गोहिल पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, नए शो के लिए मांगी दुआ

कसौटी जिंदगी की से घर-घर में प्रेरणा के नाम से मशहूर हुई श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने छोटे पर्दे पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। ‘प्रेरणा’ का रोल आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। इस बात में कोई शक नहीं है कि, श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम रखती हैं। वह पिछले कुछ सालों से टीवी से दूर थीं, लेकिन अब वह फिर से छोटे पर्दे पर लौट रही हैं।

श्वेता तिवारी नए शो ‘मैं हूं अपराजिता’ से टीवी पर वापसी कर रही हैं। इस शो में उनकी जोड़ी एक्टर मानव गोहिल के साथ नजर आने वाली है। आज यानी 27 सितंबर से शो ऑनएयर होने जा रहा है। ऐसे में स्टार मंगलवार की सुबह भगवान सिद्धिविनायक के मंदिर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने नए शो के लिए बप्पा का आशीर्वाद लिया और प्रार्थना की। इस मौके पर श्वेता व्हाइट सूट में नजर आई तो वहीं, मानव ब्लैक पेंट व्हाइट शर्ट में नजर आए।

इस सीरियल में श्वेता तिवारी तीन बेटियों की मां के रोल में नजर आने वाली हैं। वह अकेले अपनी तीनों बेटियों की जिम्मेदारी निभाती है। श्वेता तिवारी, अपराजिता का रोल निभा रही हैं, जो एक समझदार, हाजिरजवाब, मेहनती और नेकदिल औरत है। उनकी जिंदगी अपनी बेटियों – छवि, दिशा और आशा के साथ-साथ अपनी सास के इर्द-गिर्द घूमती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *