महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष गीता देवांगन एवं सेतराम देवांगन परिवार का होंगा आयोजन
पंडित विनोद चतुर्वेदी जी महाराज अपनी अमृतमय वाणी से करवाएंगे कथा का रसपान
सक्ति-शक्ति शहर के महामाया मंदिर रोड की प्रतिष्ठित फर्म देवांगन इलेक्ट्रिकल के संचालक सेतराम देवांगन एवं महिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा जिले की अध्यक्ष गीता देवांगन द्वारा आगामी 22 से 29 मई तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन अपने सुपुत्र स्व.सुरेश देवांगन की पुण्य स्मृति में वार्षिक श्राद्ध के निमित्त करवाया जा रहा है, तथा इस कार्यक्रम में प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक महामाया मंदिर रोड शक्ति में यह कथा होंगी, तथा प्रथम दिवस 22 मई को सुबह 9:00 बजे श्री राम मंदिर शक्ति से सुसज्जित कलश, साउंड के साथ भव्य कलश यात्रा निकलेगी, जो कि शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंचेगी
एवं 22 मई को प्रथम दिवस श्रीमद् भागवत कलश यात्रा एवं भागवत महात्म्य, 23 मई को सुखदेव जन्म कथा, परीक्षित जन्म कथा, 24 मई को विदुर प्रसंग ध्रुव कथा, 25 मई को समुद्र मंथन कथा, वामन प्रसंग, श्री राम जन्मोत्सव, श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 26 मई को कृष्ण बाल लीला, माखन चोरी, अवध चोरी,वृंदावन गमन, गोवर्धन पूजा, 27 मई को महारास लीला, चीर हरण प्रसंग, काली नाग प्रसंग, कृष्ण रुक्मणी विवाह, 28 मई को 108 विवाह प्रसंग, सुदामा चरित्र, परीक्षित व्यास पूजन, कथा विश्राम एवं अंतिम दिन 29 मई को हवन पूर्णाहुति, गुरु दक्षिणा कथा एवं भंडारे के साथ समापन होगा

उपरोक्त आयोजन को सफल बनाने में गंगा राम देवांगन, जमुना प्रसाद देवांगन, तुलसी देवांगन,सुमित्रानंदन, गोविंद, गोपाल, देवांगन चंद्र कुमार देवांगन एवं रुपेश देवांगन जुटे हुए हैं, तथा वर्षा देवांगन,यामिनी देवांगन, अजय देवगन, कान्हा देवांगन एवं समस्त देवांगन परिवार ने समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है
तथा उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती गीता देवांगन एवं सेतराम देवांगन द्वारा अपने सुपुत्र स्वर्गीय सुरेश देवांगन के वार्षिक श्राद्ध के निमित्त किया जा रहा है