शक्ति में श्याम प्रेमियों ने किया यात्रा का भव्य स्वागत-
25 मार्च से खाटू श्याम से प्रारंभ हुई यह वार्षिक यात्रा पूरे देश का करेगी भ्रमण- मुकेश मित्तल प्रभारी छत्तीसगढ़ प्रदेश-
सक्ती-देश के राजस्थान प्रदेश की प्रसिद्ध धर्म की नगरी खाटू श्याम से 25 मार्च 2021 से श्री श्याम आराधन अखंड ज्योत दर्शन यात्रा प्रारंभ होकर 4 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करते हुए शक्ति पहुंची, शक्ति शहर के नेशनल हाईवे कंचनपुर में यात्रा के प्रवेश करने पर श्याम प्रेमियों ने इस यात्रा का अभूतपूर्व आत्मीय स्वागत करते हुए इस यात्रा को शहर भ्रमण करवाया तथा यह यात्रा बुधवारी बाजार, गुरुद्वारा मार्ग,हटरी चौक, नवधा चौक, अग्रसेन चौक, स्टेशन रोड होते हुए
गौरव पथ मार्ग एवं वापस श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंची, यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्याम प्रेमियों ने अखंड ज्योत दर्शन किए तो वहीं जगह-जगह यात्रा में स्थापित खाटू श्याम जी की पूजा अर्चना के साथ ही यात्रा के साथ चल रहे आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी/ सदस्यों का भी दुपट्टा पहना कर अभिनंदन स्वागत किया, तथा शहर के नवधा चौक, अग्रसेन चौक, स्टेशन रोड में अमन गर्ग, रामअवतार ट्रेडर्स के सामने मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति की पदाधिकारी, सदस्यों सहित अन्य संस्थाओं ने भी इस यात्रा का आत्मीय स्वागत करते हुए यात्रा के साथ चल रहे सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को भी जलपान कराते हुए उनका अभिनंदन किया
इस दौरान यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रभारी श्याम प्रेमी मुकेश मित्तल खरसिया के अवतरण दिवस के मौके पर भी श्याम भक्तों द्वारा उन्हें दुपट्टा पहनाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई, साथ ही इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रभारी मुकेश मित्तल ने कहा कि यह यात्रा 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनांदगांव शहर से प्रवेश कर वापस भाटली उड़ीसा की ओर रवाना होगी तथा यात्रा का मुख्य रूप से उद्देश्य कोविड काल के दौरान जो लोग इससे प्रभावित होकर स्वस्थ्य हो गए उन्हें दर्शन लाभ दिलाने एवं जो लोग इस संसार में नहीं रहे उन सभी लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा कोविड के चलते
ऐसे सभी भक्तजन जो खाटूश्याम नहीं पहुंच पाए उन्हें इस अखंड ज्योत यात्रा के माध्यम से खाटू श्याम जी के दर्शन करवाना ही मुख्य उद्देश्य है, मुकेश मित्तल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस यात्रा के प्रवेश से ही श्याम भक्तों में भारी उत्साह है तथा जगह-जगह लोग आत्मीयता के साथ इस यात्रा का स्वागत कर रहे हैं वही यात्रा के साथ चल रहे प्रमुख गिरिराज जी ने बताया कि यह पहली बार हुआ है
कि खाटू श्याम से अखंड ज्योत यात्रा पूरे देश का साल भर भ्रमण करते हुए वापस खाटू श्याम पहुंचेगी एवं इस यात्रा में मुख्य रूप से सभी श्याम भक्तों को इस ज्योत का दर्शन करवाना है, एवं खाटू श्याम जी के प्रति जो लोगों की आस्था है उस आस्था के प्रतिफल स्वरूप ही यह यह यात्रा निकाली गई है गिरिराज जी ने कहा कि खाटू श्याम जी की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे
एवं श्याम भक्तों की आस्था भी इसी तरह से अटूट रहे एवं यह यात्रा आगे भी विभिन्न राज्यों का भ्रमण करेगी एवं यात्रा के दौरान सभी जगह श्याम भक्तों एवं श्याम परिवार की संस्थाओं द्वारा पूरे व्यवस्थित ढंग से इस यात्रा का शहर भ्रमण करवाया जा रहा है, शक्ति शहर में भी 4 सितंबर को श्री श्याम आराधन अखंड ज्योत दर्शन यात्रा के आगमन पर शहर के श्याम परिवार,श्री श्याम मित्र मंडली, श्री राधा कृष्ण सेवा समिति, सहित विभिन्न धार्मिक
सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने इस यात्रा के साथ पैदल शहर भ्रमण कर हाथों में निशान उठाकर इस यात्रा को सफल बनाया, वही यात्रा के भ्रमण के पश्चात शहर के राधा कृष्ण मंदिर में आगंतुक श्याम भक्तों के लिए दोपहर भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की गई एवं मंदिर परिसर में भी श्याम प्रेमियों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी मुकेश मित्तल के अवतरण दिवस के मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दी