श्री राम मानस मंडली शक्ति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चद्दर,तकिए एवं कंबल करवाए उपलब्ध

सक्ती-शक्ति अंचल की धार्मिक संस्था श्री राम मानस मंडली द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में आने वाले मरीजों को वर्तमान ठंड की अधिकता को देखते हुए 10 नग कंबल,चद्दर, एवं तकिया स्थानीय जीवनदीप समिति के विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल की उपस्थिति में उपलब्ध करवाए गए, इस दौरान श्री राम मानस मंडली शक्ति के सदस्य कन्हैयालाल वैष्णव ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दूरदराज ग्रामीण इलाकों से लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं, तथा वर्तमान समय में ठंड की अधिकता के चलते उनकी संस्था द्वारा 10 चद्दर,कम्बल एवं तकिए अस्पताल को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं,इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति की अर्चना तिवारी भी प्रमुख रूप से उपस्थित थी, तथा विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल ने श्री राम मानस मंडली शक्ति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं इस अवसर पर श्री राम मानस मंडली सकती की पुष्पेन्द्री कसेरा, राजा कसेरा, लक्ष्मी यादव,बॉबी कसेरा, मांगेराम अग्रवाल, खिलावन पटेल, जगन्नाथ निर्मलकर, अर्जुन लाल, हसत राम देवांगन, भरत लाल पटेल, प्रेम लाल साहू सहित अन्य सदस्य एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *