22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम जी का मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ एक बार फिर से विराजमान हो रहे। जिसको लेकर सनातनी भाईयों बहनो मे भारी उत्साह है और संघ के भाई बहने घर घर जाकर लोगों को भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण भी दे रहे है, अक्षत कलश यात्रा निकाल कर देश को राम नाम से प्रफुल्लित कर रही हैं। बचेली संघी भाई बहनो ने घर घर पहुंच कर अयोध्या से आये अक्षत और निमंत्रण पत्रक वितरण किया।नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष आरती सिँह जी ने ज़िला दंतेवाड़ा के पदाधिकारी और सदस्यों से आह्वान करते हुए कहा कि 22 जनवरी को देश में एक बार फिर से दीवाली जैसा माहौल होगा क्योंकि भगवान श्री राम अयोध्या में विराजमान हो रहे है। इस दिन अपने घर में रंगोली बना कर, दीपक जला कर भगवान श्री राम का स्वागत करे।
