किरन्दुल-श्री माधव सेवा समिति की ओर से गुमलनार ग्राम पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया!इस दौरान स्थानीय चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज कर उन्हें निःशुल्क दवा व चिकित्सकीय सलाह दिया गया।स्वास्थ्य शिविर पर सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।चिकित्सक डॉ. कुलदीप ने कहा श्री माधव सेवा समिति के माध्यम से 90 से अधिक ग्रमीण की ब्लड प्रेशर मलेरिया शुगर आंख की जांच की गई। ग्राम सरपंच रामदेव बट्टी ने कहा समिति के सकारात्मक प्रयास से ग्रामवासियों को सुखद महसूस हो रहा है।इससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त हुई इस दौरान ग्राम सचिव अन्य कार्यकर्ता जोगुराम स्ताम, अमित अप्का ,अमलेश नेताम जितेंद्र रजक, अमर चांदवानी अन्य सदस्य उपस्थित थे।