शक्ति के प्रतिष्ठित लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न हुआ उल्लास के साथ

बच्चों के बीच संपन्न हुई विभिन्न प्रतिस्पर्धाए

सक्ती- लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल सक्ती में 20 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | इस अवसर पर शाला में फैंसी ड्रेस , बासुरी , मटकी , दिया सजाओ प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमे सभी बच्चो ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया, इस अवसर पर स्कूल संचालक मो. अनीस , टी पी उपाध्याय , प्राचार्या कल्पना नवनीत एवं विकास पटेल , भूमिजा देवांगन , ईश्वरी यादव , पिंकी सिंह , ललिता बरेठ , ज्योति प्रभा देवांगन , सीमा भोजवानी , रश्मि यादव , गोपाल देवांगन , ऋषभ वर्मा एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे

 

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने बहुत ही सुंदर ढंग से अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिस पर सभी उपस्थित जनों ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के डायरेक्टर टी पी उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस ने सभी उपस्थित जनों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की, साथ ही बच्चों की प्रस्तुति को भी सराहा गया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *