बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस , श्रद्धा कपूर ने अपने एक दशक लंबे करियर में कई प्रतिभाओं को खुद में संजोया है और हमेशा हर उस रास्ते में कामयाब रही हैं, जिस पर उन्होंने अपना रास्ता बनाया है। अब उद्योग में सबसे प्रतिभाशाली एक्ट्रेस, डांसर और गायिका में से एक बनने के उपरांत, श्रद्धा लीडिंग बिज़नेस मैगज़ीन में अपना स्थान भी बना चुकी है। श्रद्धा ने हमेशा अपनी मेहनती भावना, दृढ़निश्चयी रवैये और निरंतरता से हर कामयाबी अपने नाम कर ली है।
आज, एंटरप्रेन्योर मैगज़ीन के सोशल मीडिया हैंडल ने इस बिजनेस मैगज़ीन की कवर गर्ल के रूप में श्रद्धा कपूर की एक फोटो साझा की है जहाँ उन्होंने उन्हें ‘सुपर इन्वेस्टर एक्ट्रेस’ के रूप में संदर्भित किया है। ऐसे में इसे शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “हमारे नए कवर पर एक ‘नई लड़की’ है! इस सितंबर में हमारे स्पेशल #Tomorrowlnc इशू में, @shraddhakapoor ने स्टार्टअप्स और स्टारडम #BuildingtheNext पर यह सब साझा किया है” बता दें कि श्रद्धा कपूर ने एक किताब लिखने में अपनी रुचि के बारे में भी वार्ता की, जिससे पता चलता है कि वह एक कलाकार के रूप में कितनी बहुमुखी हैं, और उनकी अंदर की जिज्ञासा उन्हें जीवन में नई चीजें हासिल करने की मंजूरी देता है।
वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो श्रद्धा कपूर, जिन्हें आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ बाघी 3 में देखा गया था, आने वाले वक़्त में रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा में नजर आने वाली है।