होली पर्व को लेकर नगर का बाजार सजकर तैयार है। जगह-जगह रंग गुलाल व पिचाकारियों की दुकानें लगी है। दूर-दराज से लोग खरीदी करने पहुंच रहे हैं। मंगलवार को बाजार में जमकर भीड़ रही।
लोग होली के लिए रंग गुलाल की खरीदारी शुरू कर दिए हैं । इससे बाजार रंग गुलाल से गुलजार हो गया है। नया बस स्टैंड से लेकर मंडी चौक तक होली के लिए रंग गुलाल की बाजार सजकर तैयार है। इस अवसर परड़िया चौक में नगाडा की दुकान सजी है। यहां दो सौ से लेकर दो हजार तक कीमत में नगाड़े बेचे जा रहे हैं । जगह-जगह चौक चौराहे पर होली पर्व को लेकर तैयारी हो रही। लोग होली पर्व के लिए जहां घरों की साफ सफाई में लगे हैं तो वहीं युवा वर्ग इस होली को उत्साह पूर्वक मनाने की तैयारी में लगे हुए हैं । युवाओं का कहना है कि होली है तो मौज, मजा है। धूम धड़ाका है आनंद है और यही तो संस्कृति है। और यही भारत की पहचान है। इस मौज मस्ती में पानी कम खपत करना भी कर्तव्य है।
सभी तरह के रंग पर गुलाल पहली डिमांड : रंग बिरंगे रंगों से सजी बजार में तरह-तरह के हरे, पीले, नीले लाल, गुलाल बिकने के लिए सजाई गई है। इसमें गुलाबी गुलाल की डिंमाड सबसे अधिक है। व्यापरियों ने बताया कि बजार में इस साल ऐेसे रंग भी हैं, जो एक बार लगाने पर घंटों नहीं जाते। जुड़ी और तोेता रंगों की नई-नई वैरायटी भी बजार में है। बाजार में पांच ग्राम की पैकेट से लेकर 100 ग्राम तक रंग दुकान में है। इस बार रंग में गुलालों में दाम में तेजी आई है। सामान्य गुलाल 35 रुपये से लेकर 65 रुपये तक बिक रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी बाजार में एक से एक से बढ़कर मुखौटे और दाढ़ी मूछें बाजार में है। बाजार में मुखौटें में गधे, शेर, डायना, ,बंदर, चिंपाजी साधु, भूत पिशाच की मुखौटे भी उपलब्ध है।