‘द मैट्रिक्स- रिसरेक्शंस’ में प्रियंका चोपड़ा के किरदार का नाम जानकर हैरान हैं

हॉलीवुड की बेहद चर्चित और सफल फ्रेंचाइजी मैट्रिक्स की नई फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस में प्रियंका चोपड़ा एक बेहद अहम किरदार निभा रही हैं। प्रियंका इस फिल्म के प्रमोशन में शिद्दत से जुटी हैं और इंटरव्यूज और सोशल मीडिया के जरिए द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस के बारे में ज्यादा से ज्यादा बात कर रही हैं।
अब रिलीज से दो दिन पहले प्रियंका ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है। प्रियंका ने फिल्म में अपने किरदार के नाम का खुलासा किया है, जिसे जानकर फैंस बेहद उत्साहित हैं और फिल्म के लेखकों को बधाई दे रहे हैं, जिन्होंने प्रियंका के किरदार के लिए यह नाम सोचा।
द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस 22 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। भारत में यह फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी आ रही है। फिल्म में प्रियंका के किरदार का नाम सती है। यह नाम भारतीय माइथोलॉजी के जुड़ा है।

प्रियंका ने इसका खुलासा एक पोस्ट में किया, जिसमें उन्होंने फिल्म के प्रीमियर की चंद तस्वीरें शेयर की थीं। हाई स्लिट गाउन पहने प्रियंका इन तस्वीरों में काफी सेंसुअस नजर आ रही हैं। प्रियंका ने लिखा- क्या रात थी! द मैट्रिक्स प्रीमियर। इस ड्रेस के रंग फिल्म में मेरे किरदार सती को अर्पित हैं। उसे आप सबसे मिलवाने का मुझे इंतजार है। कास्ट और क्रू पर गर्व है। सम्मान की बात है। शुक्रिया लैना।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *