शिवसेना जिला उपाध्यक्ष हीरामणी यदु ने बताया जिले में हो रहे भ्रष्टाचार शराब दुकान में ओवर रेटिंग तेजी से हो रहे हैं थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं आबकारी विभाग कुंभकरण के नींद में है आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुत जल्द बाइक रैली जिले के विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कंपनियों में क्षेत्रवासियों की अपेक्षा व हो रही दुर्घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा साथ ही जिले के विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए जनता के पैसों को बंदरबांट करने वालों की बंधी हुई चैनल को तोड़कर आमजन को राहत पहुंचाएंगे शिवसेना जिसकी रूप रेखा की गई। आगामी 14 अगस्त को बाइक रैली का आयोजन होगा जिसका शुभारंभ सुहेला से होकर जिला मुख्यालय बलौदा बाजार भाटापारा में भ्रष्टाचारी अधिकारियों का पुतला दहन करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर समापन होगा|