शिल्पा की बेटी ने तुतलाती आवाज में सुनाया गायत्री मंत्र, वीडियो देख खुश हो जाएंगे आप

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी के चलते हमेशा सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी रहती हैं। वह अपनी बेटी के वीडियो और फोटोज शेयर करती हैं जो उनके फैंस को बड़े अच्छे लगते हैं। शिल्पा एक ऐसी अदाकारा हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जी दरअसल वह आए दिन फैंस के साथ फैमिली संग बिताए लम्हों की तस्वीरें या वीडियोज शेयर करती रहती हैं जो उनके फैंस के दिलों को छू लेते हैं। आपने देखा होगा आजकल शिल्पा अपने बेटे वियान राज कुंद्रा और बेटी समीषा शेट्टी कुंद्रा की तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती हैं जो उनके फैंस के दिलों को छू जाते हैं। अब एक बार फिर से हाल ही में शिल्पा ने अपनी बेटी का बेहद ही प्यारा वीडियो शेयर किया है जो इस समय चर्चा में हैं।

आप देख सकते हैं इस वीडियो में समीषा अपनी मम्मी के पीछे पीछे गायत्री मंत्र बोल रही हैं और फैंस नन्हीं सी उम्र में समीषा के ये संस्कार देख उन्हें बेहतरीन और अच्छी लड़की बता रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि समीषा तुतलाती आवाज में गायत्री मंत्र बोल रही हैं। आपको बता दें कि समीषा अभी 2 साल की भी नहीं हुई हैं और उनका यह अंदाज फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है।

आप देख सकते हैं इस वीडियो के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा है- ‘बच्चों का दिल वास्तव में सबसे शुद्ध होता है, समिषा (जो अभी 2 वर्ष की नहीं है) को देखकर करुणा और सहानुभूति महसूस करना आश्चर्यजनक है। प्रार्थना और विश्वास की शक्ति दुनिया को चला रही है।’ वैसे शिल्पा की तरह उनके बेटे विआन भी फिटनेस फ्रीक हैं। अभी वो ज्यादा बड़े नहीं हैं बावजूद इसके वो एक्सरसाइज़ करते हैं, हेल्दी खाते हैं और खुद को फिट रखने की पूरी कोशिश करते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *