पति संग मां चामुंडा के दर पहुंची शिल्‍पा शेट्टी, मांगी थी मन्नत

बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा व बच्‍चों के साथ मां चामुंडा नंदिकेश्वर धाम पहुंची। यहाँ से उनके फोटोज सामने आये हैं जो आप देख सकते हैं। मिली जानकारी के तहत शिल्पा शेट्टी मां चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में दर्शन करने के बाद स्वजनों के साथ बगलामुखी माता मंदिर में पूजा अर्चना के लिए रवाना हुईं। वहीं दूसरी तरफ चामुंडा मंदिर में प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी लीं जो अब वायरल हो रहीं हैं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने पीले रंग की ड्रेस पहनी थी, वहीं उनके पति भी पीले रंग के कपड़े पहने हुए नजर आए।
ऐसा कहा जा रहा है शिल्‍पा शेट्टी ने माता बगलामुखी के मंदिर में विशेष पूजा रखी है। ऐसा कहा जा रहा है यह सब उन्होंने राज के जेल से छूटने के पहले मन्नत मांगी थी उसी को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। आप सभी जानते ही होंगे बीते दिनों राज कुंद्रा एक केस में फंस गए थे, और कई दिन उन्‍हें जेल में रहना पड़ा था। वहीं अब उन्हें जमानत मिलने के बाद शिल्‍पा शेट्टी पूरे परिवार के साथ हिमाचल के शक्तिपीठों में पहुंची हैं। वह अब तक कई मंदिरों में दर्शन कर चुकीं हैं। मिली जानकारी के तहत शिल्‍पा शेट्टी ने बीते रविवार को होटल तिब्बत किचन में दोपहर का भोजन किया था। वहीं इस दौरान उनके पति राज कुंद्रा के अलावा तीन लड़कियां व एक लड़के सहित एक अन्य पुरुष व महिला भी साथ थी। कहा जा रहा है बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने यहां दोपहर के भोजन में तिब्बतियन फूड मोमो और थुपका का स्वाद चखा था।
वहीं होटल तिब्बत किचन में वह करीब ढाई घंटें तक ठहरीं और दोपहर के भोजन के दौरान उन्हें एक होटल के बाहर देखते ही उनके प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया। यहाँ होटल में मौजूद तिब्बतियन ने जब शिल्पा को पहचाना तो उनके साथ फोटो खिंचवाने का आग्रह किया, जिसे शिल्पा ने स्वीकार करते हुए फोटो खिंचवाई। बालीवुड अभिनेत्री यहाँ करीब दो से तीन दिनों तक रहने वाली हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *