शिल्पा शेट्टी ने ‘नदियों पार’ गाने पर लगाए ठुमके

सुपर डांसर चैप्टर 4 का फिनाले भी शुरू हो गया हैl अब शिल्पा शेट्टी ने ‘नदियों पार’ गाने पर डांस किया हैl अपने परफॉर्मेंस की झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैl शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर चैप्टर 4 में बतौर जज नजर आती हैl
शिल्पा शेट्टी ने ‘नदियों पार’ गाने पर शानदार डांस किया हैl यह फिल्म रूही का गाना हैl वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने ब्लू कलर का कॉस्ट्यूम पहन रखा हैl इसके साथ उन्होंने हेडगियर भी लगा रखा हैl वह पानी की देवी की तरह नजर आ रही हैंl उनके साथ कई बैकग्राउंड डांसर ने भी डांस किया हैl यह गाना फिल्म रूही में जाह्नवी कपूर पर फिल्माया गया हैl

शिल्पा शेट्टी ने एक बयान जारी कर कहा था, ‘नाचपन का महामहोत्सव का बहुत अच्छा फिनाले एपिसोड होगाl हमारे फाइनलिस्ट काफी उत्साहित है और वह अपनी प्रतिभा दर्शा रहे हैंl मैं उन सभी का स्वागत करती हूंl मैं टॉप 5 को शुभकामनाएं देती हूंl मैं डांस का कल देखना चाहती हूंl’ सुपर डांसर टॉप 5 फाइनलिस्ट के नाम फ्लोरिना गोगोई, ईशा मिश्रा, संचित चनन, पृथ्वीराज और नीरजा हैl सुपर डांसर चैप्टर 4 में कई विशेष मेहमान भी आ चुके हैंl इसमें रवीना टंडन, संजय दत्त और हेमा मालिनी शामिल है। शिल्पा शेट्टी फिल्म अभिनेत्री हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैंl

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *