बेटी के जन्मदिन पर शिल्पा ने शेयर किया बहुत क्यूट वीडियो

बॉलीवुड में अपनी अदाओं से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने परिवार को सबसे अधिक समय देती हैं। अब आज शिल्पा की बेटी समीषा शेट्टी का जन्मदिन हैं। आज यानी 15 फरवरी को एक्ट्रेस की लाडली पूरे दो साल की हो गई है और इस मौके पर एक्ट्रेस बेहद खुश हैं। उनकी ख़ुशी सोशल मीडिया पर उन्होंने जाहिर की है जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल समीषा का एक क्यूट वीडियो शेयर कर शिल्पा ने उनके लिए खास पोस्ट लिखा है।

आप देख सकते हैं शिल्पा के फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें बर्थडे की बधाई भी दे रहे हैं। इस वीडियो में साफ़-साफ़ देखा जा सकता है कि इस दौरान समीषा पिंक फ्रॉक में नजर आ रही हैं और बालों पर मैचिंग फ्लॉवर पिन सजाए वो बेहद क्यूट लग रही हैं। वहीं इस वीडियो में वह अपने मम्मी-पापा के साथ शरारत करती हुई बातें कर रही हैं।

आप देख सकते हैं इस क्यूट से वीडियो को पोस्ट करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- ”मेरी।।।आप हमारे जीवन में आए और हमारे लिए इतनी खुशियां लाए फिर भी, हमारे पास कभी भी यह पर्याप्त नहीं हो सकता। हमारे दिलों को प्यार और खुशी से भरने के लिए धन्यवाद, मेरी प्यारी समीषा। पहली सांस लेने से पहले मैं तुमसे प्यार करती था और आखिरी तक तुम्हारी रक्षा करने का वादा करती हूं। हैप्पी बर्थडे समीषा, हमारी छोटी बेबी 2 साल की हो गई है।” इस वीडियो पर शिल्पा के फैंस खूब प्यार दिखा रहे हैं। कोई दिल वाली इमोजी बना रहा है तो कोई किस वाली।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *