कामचोर हीरो को सबक सिखाने आई शिल्पा, इस दिन रिलीज़ होगी मूवी

शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दसानी की मूवी निकम्मा का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. मूवी का ट्रेलर फुलऑन एंटरटेनिंग है. उससे भी कमाल है भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी का अभिनय. एक निकम्मे से कैसे वो एक्शन हीरो बनकर अपने परिवार को बचाते हैं फिल्म में इसकी कहानी के बारें में बताया गया है.

मूवी में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, अभिमन्यु दसानी, समीर सोनी,  Shirley Setia लीड रोल में दिखाई देने वाले है. ये मूवी सब्बीर खान के द्वारा निर्देशित की गई है. निकम्मा सिनेमाघरों में 17 जून को रिलीज की जाने वाली है. मूवी का ट्रेलर देखने के उपरांत फैंस ने शानदार रिस्पॉन्स भी मिला है. फैंस सबसे अधिक खुश शिल्पा शेट्टी को देखकर हैं. शिल्पा शेट्टी पहले इस मूवी के साथ अपना कमबैक करने वाली थी. लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते निकम्मा की रिलीज को कुछ समय के लिए टाल दिया गया था. ऐसे में शिल्पा ने हंगामा 2 से अपना कमबैक किया.

सुपरहीरो बनीं शिल्पा: मूवी में शिल्पा शेट्टी अवनि के किरदार में नज़र आने वाली है. जो सुपरवुमन बन हीरो की वाट लगाने आई हैं. शिल्पा का बॉस लेडी स्वैग बहुत दमदार है. शिल्पा को लंबे समय के उपरांत स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं. निकम्मा एक परफेक्ट मसाला एंटरटेनर फिल्म है जिसमें रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, इमोशंस जैसे हर तड़के को एडऑन कर दिया गया है. अभिनेत्री  Shirley की क्यूटनेस पर फैंस फिदा होने लगे है. अभिमन्यु का काम और डायलॉग डिलीवरी इंप्रेसिव है. वैसे कई लोगों का ये भी कहना है कि ये फिल्म तेलुगू मूवी Middle Class Abbayi की रीमेक है. फिल्म में पुराने गानों का रीमेक किया गया है. ट्रेलर देख लोग जितने इंप्रेस हैं देखना होगा मूवी फिल्म रिलीज के बाद क्या धमाल मचाती है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *