फिर दिखा शिबानी दांडेकर का बेबी बंप ! फरहान अख्तर को मिलने लगी नन्हे मेहमान की बधाई

हाल ही में फरहान अख्तर ने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग शादी रचाई। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुईं लोग शिबानी के प्रेग्नेंट होने को लेकर सवाल उठाने लगे। शादी के गाउन में शिबानी जहां काफी खूबसूरत लग रहीं थीं वहीं लोगों को ड्रेस में उनका बेबीबंप नजर आ गया। अब हाल ही में इस न्यू कपल ने एक फोटोशूट कराया। इन तस्वीरों में भी उनके पेट में हल्का उभार देखने को मिला, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिर से यही कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। यहा देखें तस्वीरें…

बॉलीवुड फिल्म स्टार और एक्टर-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी और बाद के फंक्शन की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में एक्टर और मॉडल शिबानी दांडेकर ने प्री-वेडिंग बैश की कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों में शिबानी ने स्टनिंग सा खूबसूरत गोल्डल वर्क वाली ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुआ है। फरहान ने भी व्हाइट कलर का सूट पहना थी जिसमें वो काफी डैशिंग लग रहे थे।

तस्वीरों में ये कपल काफी रोमांटिक अंदाज में पोज कर रहा है। हालांकि इसमें लोगों को कुछ ऐसा नजर आ गया जिससे एक बार फिर शिबानी के प्रेग्नेंट होने के कयास लगने लगे। लोग कमेंट सेक्शन में पूछने लगे कि ‘गुड न्यूज है क्या’? वहीं कुछ लोग तो सीधे आने वाले नन्हें मेहमान के लिए बधाई भी देने लगे। तो कुछ ने फरहान को कोई रिक्शन ना देने के लिए ट्रोल भी किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *