ब्लैक ड्रेस पहन जमकर नाची शहनाज गिल

मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा शहनाज गिल का दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला संग प्यार और डेडिकेशन जगजाहिर रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला के गुजर जाने के पश्चात् भी प्रशंसक शहनाज को सपोर्ट करते नजर आए हैं। हालांकि, वो बोलते हैं न कि जिंदगी रुकती नहीं, आगे बढ़ती रहती है। शहनाज के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। शहनाज ने खुद को संभाला और आज वो एक बड़ा नाम बन गई है।

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। शहनाज गिल ने फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। बता दे कि शहनाज गिल एक शानदार अदाकारा होने के साथ ही एक शानदार गायिका भी हैं। शहनाज ने अपनी नई पोस्ट में सिंगिंग और डांस दोनों टैलेंट दिखाया है। शहनाज गिल ब्लैक कलर की आउटफिट में बला की खूबसूरत लगी हैं।

 

 

इस वीडियो में शहनाज गिल को अपने गाने ‘मिर्जा’ पर थिरकते देखा जा सकता है। वही इस पर लोग तरह तरह के कमेंट कर अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लूटा रहे है। वही ये पहली बार नहीं है जब शहनाज गिल का कोई वीडियो इतना वायरल हुआ हो आए दिन ही शहनाज गिल की तस्वीर हो या वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर छा जाते है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *