सभी के सहयोग से करूंगा बेहतर कार्य- शंकरलाल अग्रवाल शक्ति
विनोद अग्रवाल के बेहतर कार्यकाल के लिए समिति ने किया उनका आभार व्यक्त
सक्ती-शक्ति शहर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति के 1 अप्रैल 2022 से नए सत्र के लिए अध्यक्ष के रूप में शंकरलाल अग्रवाल होंगे, तथा उपरोक्त निर्णय विगत दिनों संपन्न मंदिर समिति की बैठक में लिया गया, वर्तमान में 31 मार्च 2022 तक अध्यक्ष के रूप में विनोद अग्रवाल हैं, तथा श्री राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति द्वारा विधिवत अपने निर्धारित कार्यकाल के बाद नए सत्र के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाती है, एवं श्री राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति शक्ति रजिस्टर्ड संस्था है,एवं इसके द्वारा शहर के कोरबा रोड में भव्य श्री राधा कृष्ण मंदिर के स्थापना की गई है, एवं प्रति वर्ष विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, तथा राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति के वर्तमान अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में मंदिर में नए निर्माण कार्यों की भी शुरुआत हुई है, तथा मंदिर परिसर में आने वाले दर्शनार्थियों के अलावा मंदिर के नीचे स्थित बड़े हाल एवं अन्य परिसर का मांगलिक तथा अन्य कार्यों में सदुपयोग करने की दृष्टि से मंदिर ने कार्य योजना तैयार की है, वही अध्यक्ष के रूप में विनोद अग्रवाल ने भी कोविड-19 महामारी की विपरीत स्थितियों के बावजूद सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मंदिर समिति के कार्यों को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में अपना योगदान दिया, तथा मंदिर समिति ने भी विनोद अग्रवाल के कार्यकाल के लिए उनका आभार व्यक्त किया है,साथ ही नए अध्यक्ष के रूप में शंकरलाल अग्रवाल चुने गए तथा शंकरलाल अग्रवाल समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में भी प्रदेश उपाध्यक्ष पद का दायित्व देख चुके हैं, तथा वे शक्ति के प्रतिष्ठित शंकर सेल्स के संचालक भी हैं, एवं शंकरलाल अग्रवाल को चुने जाने पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है, साथ ही शंकरलाल अग्रवाल ने भी कहा है कि श्री राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति जो कि पूरे शहर तथा अंचल वासियों के सहयोग से आज निरंतर अपने निर्धारित उद्देश्यों को पूर्ण करने की दिशा में कार्य कर रही है, तथा मंदिर परिसर में समय-समय पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से आयोजन हो रहा है,एवं आने वाले समय में भी इस मंदिर परिसर में लोगों को और अधिक सुविधाएं मिल सके इस दिशा में कार्य किया जाएगा

उल्लेखित हो कि शक्ति शहर में विगत वर्षों श्री राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति का गठन किया गया था, तथा श्री राधा कृष्ण मंदिर में जहां समय-समय पर मंदिर की स्थापना के बाद से ही वैवाहिक कार्य ,मांगलिक कार्य एवं अन्य कार्यक्रम भी होते हैं,तथा इसमें स्थित बड़ा वातानुकूलित हाल लोगों के उपयोग में आता है, एवं मंदिर में कार्यक्रमों के दौरान समिति द्वारा पर्याप्त बर्तनों की व्यवस्था,गद्दों की व्यवस्था एवं कमरे भी उपलब्ध है, एवं श्री राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति द्वारा शहर सीमा अंतर्गत किसी परिवार में शोक की स्थिति में मंदिर से गद्दे एवं आवश्यक बर्तन भी उपलब्ध करवाए जाते हैं, एवं मंदिर में पानी की समस्या को देखते हुए पानी टैंकर भी जनसेवा के लिए उपलब्ध है, एवं मंदिर की स्थापना से पूर्व शहर के प्रतिष्ठित नागरिक विमल किशोर अग्रवाल पुष्पा ट्रेडर्स द्वारा उपरोक्त मंदिर निर्माण हेतु अपनी स्वयं की भूमि दान में देकर इस पुनीत कार्य का शुभारंभ किया गया था,तथा जन सहयोग से इस मंदिर का निर्माण किया गया एवं आज भी इस मंदिर में समय-समय पर होने वाले नए कार्यों के लिए लोग बढ़-चढ़कर अपना सहयोग करते हैं