भोपाल। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पूरे देश में चर्चा है। वहीं, अन्य शंकराचार्यों ने प्राण प्रतिष्ठा में जाने से इनकार दिया है। इसी बीच प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शारदा मठ, द्वारका गुजरात शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सभी को प्राण प्रतिष्ठा में जाना चाहिए।
शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का कहना है कि अयोध्या में सभी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें नियंत्रण आया है। भीड़ हाेने के कारण जाना संभव नहीं हो रहा है। निमंत्रण नहीं स्वीकार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई नाराजगी, कोई विरोध नहीं है। श्रीराम का दर्शन करना सब चाहते हैं और यह अच्छा काम है। इसमें किसी को कोई विघ्न नहीं करना चाहिए।
वहीं, चित्रकूट में आज राम वन गमन पथ की बैठक को लेकर शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम डाॅ. मोहन को मिलकर कोई अच्छा रास्ता निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि एमपी में पाठ्यक्रम में रामायण, गीता के श्लोक शामिल करना चाहिए।