बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की लाड़ली शनाया कपूर लगातार सुर्खियों में बनीं हुई हैं। फिल्मों में आने से पहले ही शनाया फैंस के बीच काफी फेमस हैं। शनाया अभी से ही सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। शनाया जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। शनाया हमेशा ही अपनी ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिश अंदाज के चलते यूथ के बीच काफी चर्चा में रहती हैं। शनाया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इसी बीच शनाया की लेटेस्ट बोल्ड तस्वीरें फैंस के होश उड़ा रही हैं। इस तस्वीर में उनकी ड्रेस की डिजाइन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यहां देखें तस्वीरें…
शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बला की हॉट नजर आ रही हैं। शनाया का ये लुक करण जौहर के 50वें बर्थडे पार्टी का है। इस ग्रांड पार्टी में बॉलीवुड के सितारों ने अपना जलवा बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पार्टी की तस्वीरों और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। पार्टी में जाह्नवी कपूर से लेकर रश्मिका मंदाना, सलमान खान, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी, आयुष्मान खुराना, कटरीना कैफ, विकी कौशल समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। इसी पार्टी में शनाया ने भी अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींचा।