45वां जन्मदिन मना रही हैं शमिता शेट्टी

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. वो इंडस्ट्री से भले ही दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट भी वो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. शमिता के जन्मदिन पर बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी ने अनोखे अंदाज में बधाई दी है.

अभिनेत्री ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘बागवानी के प्रति आपका जुनून जारी रहे और वे फूल हमेशा खिलते रहें. आपका ये बगीचा खूबसूरत तितलियों से भरा रहें, जिनका आप पीछा करती हैं. लव यू मेरी प्यारी टुनकी. आपको अच्छे स्वास्थ्य और शरारतों से भरे साल की शुभकामनाएं.’

शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री ने ‘मोहब्बतें’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था. शमिता ‘बिग बॉस 15’ के अलावा ‘झलक दिखला जा’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने फिल्मों के अलावा वेब सीरीज ‘ब्रो और ब्लैक विडोज’ में भी अपने हुनर का जादू बिखेरा है.

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री हाल ही में वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आईं. इस सीरीज में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में हैं. ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ से निर्देशक रोहिट शेट्टी ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा. इसके अलावा शिल्पा वी रविचंद्रन और संजय दत्त के साथ ‘केडी-द डेविल’ में नजर आने वाली हैं. इसमें अभिनेत्री सत्यवती का किरदार निभाएंगी. यह फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *