टीवी शो ‘ये मेरी लाइफ है’ से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शमा सिकंदर हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। शमा 14 मार्च को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जेम्स मिलेरन के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। शमा की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस ने काफी पसंद किया है। वहीं अब शादी के बाद शमा की एक बेहद बोल्ड तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने फैंस की नींदे उड़ा दी हैं। यहां देखें शमा की तस्वीर…
बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार शमा सिकंदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के बाद अपनी बोल्ड बिकिनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शमा की बोल्डनेस देखते ही बन रही है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि शमा रेड बिकिनी पहने जमीन पर लेटी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही शमा ने रेड कलर का मैचिंग चश्मा और सिर पर एक राउंड शेप हैट लगाया है। इस दौरान शमा कैमरे की तरफ देखकर पोज देती दिख रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनीं हुई है। इस पर कमेंट कर फैंस उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं।