शक्ति विधानसभा की प्रभारी बनाई गई शकुंतला खरे, शकुंतला ने कहा- पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करूंगी अपने दायित्वों का निर्वहन

छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फूलों देवी नेताम ने करी विधानसभा वार प्रभारियों की नियुक्ति

सक्ति- आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने भी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में अपने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में पहल प्रारंभ कर दी है, तो वहीं राज्य की 90 विधानसभा क्षेत्रों में 1-1 विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी अलग से बनाया जा रहा है, जिससे महिला मोर्चा के संगठन को मजबूती मिल सके

इसी श्रृंखला में छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के द्वारा शकुंतला खरे को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शक्ति विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाये जाने पर  शकुंतला खरे ने कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी प्रदेश महिला कांग्रेस के संगठन ने दी है वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगी तथा शकुंतला खरे ने अपनी इस नियुक्ति पर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष फूलों देवी नेताम,छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, एवं कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि सदैव राजनीतिक रूप से इनका मार्गदर्शन मुझे मिलता रहता है एवं आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में मैं शक्ति विधानसभा क्षेत्र में महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रियता के साथ कार्य करूंगी, वही शकुंतला खरे को शक्ति विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी महिला का प्रभारी बनाए जाने पर महिला कांग्रेस के पदाधिकारी सदस्यों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं साथ ही कहा है कि शकुंतला खरे के नेतृत्व में शक्ति विधानसभा क्षेत्र में महिला कांग्रेस का संगठन और अधिक मजबूत होगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *