स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ राकेश अग्रवाल ने अपनी माता जी की पुण्यतिथि पर किए सेवा के कार्य
सक्ति– सक्ति शहर गर्ग परिवार ने 14 नवंबर को अपनी माता जी की पुण्यतिथि के मौके पर शहर के कसेर पारा वार्ड क्रमांक- 2 में स्थित नवजीवन मुक बधिर स्कूल में जाकर वहां बच्चो को गर्म भोजन कराया,साथ ही बच्चों को खाद्यान्न सामग्रियां भी दी, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा शक्ति जिले में पदस्थ राकेश अग्रवाल की धर्मपत्नी मंजू अग्रवाल, उनके सुपुत्र इंजीनियर एकांत गर्ग, उनकी सुपुत्री सुश्री मुस्कान गर्ग सहित परिवार के सदस्य मौजूद थे,तथा मंजू अग्रवाल ने इस अवसर पर नवजीवन मुक बधिर स्कूल के बच्चों का हाल-चाल भी जाना तथा स्कूल प्रबंधन के सदस्यों से भी मुलाकात की, उल्लेखित हो कि गर्ग परिवार द्वारा विगत वर्ष भी अपनी माता जी की पुण्यतिथि पर ऐसे ही सेवा के कार्य किए गए थे
