राजधानी रायपुर में संपन्न दी ग्रैंड ब्यूटी अवार्ड नेशनल ब्राइडल कॉम्पटीशन में इंडिया बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट सम्मान से सम्मानित हुई शक्ति की ब्यूटीशियन नेहा कुकरेजा

फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के हाथों मिला नेहा को सम्मान-

सक्ती– 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित नेशनल लेबल के द ग्रेट ब्यूटी अवार्ड नेशनल ब्राइडल कॉम्पटीशन नारी शक्ति सम्मान में जांजगीर-चांपा जिले के शक्ति शहर की प्रतिष्ठित प्रसिद्ध ब्यूटीशियन नेहा कुकरेजा को इंडिया बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट सम्मान से नवाजा गया, इस दौरान फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के हाथों यह सम्मान नेहा को दिया गया तथा नेहा को मिले इस सम्मान पर जहां लोगों ने बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है तो वही नेहा ने भी आयोजक संस्था का आभार व्यक्त किया है,ज्ञात हो कि नेहा एक बेस्ट ब्यूटीशियन के रुप सेवाएं दे रही है, एवम प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित समय समय पर ब्यूटीशियन ट्रेनिंगो में भी शामिल होती है,साथ ही सक्ती शहर में रचनात्मक कार्यो में भी भागीदारी करती है तथा नेहा कुकरेजा एवम प्रांजल राजपूतानी द्वारा रॉयल इकोनामिक संस्था के माध्यम से 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सक्ती शहर के शुभम ग्रीन्स में कार्यक्रम का आयोजन कर नारी शक्ति का सम्मान सहित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था साथ ही नेहा द्वारा किए जा रहे श्रेष्ठ कार्यों के लिए विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के मंचों में वे सम्मानित हो चुकी हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *