नवाचारी शिक्षक के रूप में मीरा देवांगन ने बनाई अपनी पहचान-
सक्ति-अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित अखिल भारतीय स्तर के प्रतिभा सम्मान समारोह में शक्ति विकासखंड के ग्राम मसानियाखुर्द के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक मीरा देवांगन को सावित्रीबाई फूले शिक्षा सम्मान से नवाजा गया है, तथा मेरा देवांगन को मिले इस सम्मान पर जहां विकासखंड के शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है, तो वहीं मीरा देवांगन के साथ ही शक्ति विकासखंड के अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं को भी अलग-अलग सम्मान से नवाजा गया है, तथा इस संबंध में मीरा देवांगन ने बताया कि सभी के सहयोग से वे निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का तत्परता के साथ निर्वहन कर रही है, एवं कोविड-19 काल में भी उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश अनुसार एवं अपने उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में बच्चों को घर पर रहकर ही ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के माध्यम से शिक्षा देने हेतु पहल की
