गिरधर जायसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष का मुंह मीठा करा कर लिया आशीर्वाद
अधिवक्ता साथियों ने किया हर्ष व्यक्त
सक्ती- शक्ति के वरिष्ठ अधिवक्ता गिरधर जायसवाल को छत्तीसगढ़ शासन विधि- विधाई विभाग द्वारा शक्ति तहसील के लिए नोटरी ऑफिसर नियुक्त किया गया है
गिरधर जायसवाल को नोटरी ऑफिसर बनाए जाने पर जहां अधिवक्ता साथियों एवं कांग्रेस जनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है, तो वही अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने भी कहा है कि उन्हें नोटरी ऑफिसर नियुक्त किया गया है तथा वे अपने कार्यों का निष्ठा के साथ निर्वाहन करेंगे

उल्लेखित हो कि गिरधर जायसवाल शक्ति के वरिष्ठ अधिवक्ता है, एवं गिरधर जायसवाल ने नोटरी ऑफिसर नियुक्त किए जाने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं शक्ति के विधायक डॉ चरणदास महंत के निवास पहुंचकर उनका मुंह मीठा कराते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया
गिरधर जायसवाल शक्ति विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस की राजनीति में भी काफी सक्रिय रूप से कार्य करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं