क्लब के प्रत्येक सदस्यों का आने वाले दिनों में करवाया जाएगा वार्षिक स्वास्थ्य बीमा-
सक्ति-शक्ति प्रेस क्लब शक्ति की आवश्यक बैठक 4 अक्टूबर को स्थानीय स्टेशन रोड स्थित होटल गिरिराज रेन बसेरा में संपन्न हुई, बैठक के दौरान विस्तार पूर्वक जहां आगामी दिनों में संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में चर्चा हुई तो वही शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के प्रत्येक सदस्यों का वार्षिक बीमा करवाने का भी निर्णय लिया गया,साथ ही बैठक में आने वाले दिनों में क्लब के सदस्यता अभियान को तत्परता के साथ चलाने एवं पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा उनकी प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई, तथा छत्तीसगढ़ शासन से शक्ति को नवगठित जिले का दर्जा मिलने के बाद शहरी क्षेत्र में ही जिला मुख्यालय की स्थापना करने के संबंध में पूर्व में प्रेषित किए गए पत्र को लेकर भी सदस्यों को जानकारी दी गई एवं शक्ति प्रेस क्लब शक्ति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नवगठित जिले का मुख्यालय शक्ति शहर में ही हो, जिससे लोगों को सुविधा हो
शक्ति प्रेस क्लब सक्ति कि 4 अक्टूबर को संपन्न बैठक के दौरान क्लब के संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल, राजकुमार दरयानी, अशोक अग्रवाल, महबूब खान, अध्यक्ष ईश्वर लोधी, सचिव कन्हैया गोयल, सह सचिव मोहन अग्रवाल, मोहन देवांगन, कोषाध्यक्ष संमस्तरेज पप्पू खान, राजीव लोचन ठाकुर,अशोक अंगुरिया, देवेंद्र राठौर, संतोष सोनी लाला,रंजन सिन्हा सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे
शक्ति प्रेस क्लब शक्ति ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है क्लब द्वारा करवाए जाने वाले प्रत्येक सदस्यों के व्यक्तिगत वार्षिक बीमा के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं बीमा का फार्म भरकर सहसचिव मोहन अग्रवाल के पास 5 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से जमा करवा दें, तथा 5 अक्टूबर के बाद प्राप्त होने वाले फार्म पर बीमा संबंधी कार्यवाही नहीं करवाई जा सकेगी