पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने दी जीत की शुभकामनाएं-
सक्ति– 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक देश के गोवा राज्य में संपन्न नेशनल ताइक्वांडो स्पर्धा में जांजगीर-चांपा जिले के शक्ति शहर की टीम ने भाग लेकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया, तथा गोवा के पदम स्पोर्ट्स कंपलेक्स मापूसा में आयोजित स्टूडेंट्स नेशनल चैंपियनशिप में शक्ति के स्टूडेंट ने सफलता अर्जित की तथा इस स्पर्धा में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भागीदारी करी
जिसमें छत्तीसगढ़ की ओर टीम में शक्ति शहर के अनिमेष साहू, हर्षित गर्ग,हर्ष कुमार संडे, विश्वजीत शिंदे, क्षितिज शिंदे, ने भी भाग लेकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया, तथा इनके कोच के रूप में रामकिशन एवं आयुष राजपूत ने विशेष भूमिका निभाई एवं शक्ति का नाम गौरवान्वित किया
नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने शक्ति की टीम को गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि यह शक्ति के लिए गौरव का विषय है एवं शक्ति की उपस्थिति राष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो स्पर्धा में हुई है यह हम सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है, श्याम सुंदर अग्रवाल ने सभी विजई खिलाड़ियों एवं उनके कोच को भी जीत की शुभकामनाएं दी है, वही गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम के कोच रामकिशन को भी खिलाड़ियों ने आभार व्यक्त किया है