गौ माता की सेवा है सबसे बड़ा पुण्य का कार्य सुषमा जायसवाल
सक्ति– नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने 5 नवंबर को गोवर्धन तिहार के मौके पर शक्ति शहर की महिलाओं के साथ अपने निवास पर गोवर्धन जी की पूजा अर्चना की, इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने कहा कि गौ माता का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है,एवं आज हम इस ओर गंभीर नहीं हैं, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने पूरे प्रदेश में गौ माता की सेवा हेतु प्रत्येक पंचायतों में गौठान की स्थापना कर नरवा, गरवा,घुरवा बाड़ी के माध्यम से एक ऐतिहासिक पहल की है, तथा आज छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार प्रत्येक गांव में ₹2 किलो की दर से गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर की खरीदी कर रही है, तथा एक रुपए किलो में आज लोगों को चावल उपलब्ध करवा रही है, सुषमा जायसवाल ने कहा कि आज गोवर्धन पूजा के इस अवसर पर मैं समस्त शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान गोवर्धन जी से प्रार्थना करती हूं कि वे सदैव पूरे क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करें साथ ही हम सभी को गौ माता की सेवा करने के लिए और अधिक शक्ति प्रदान करें इस अवसर पर लायनेस क्लब शक्ति की पूर्व अध्यक्ष अनीता सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू सहित अन्य महिलाएं एवं नागरिक गण मौजूद रहे