शक्ति को मिल सकती है हाइटेक खेल स्टेडियम की सौगात
देश की जानी-मानी राजनीतिक हस्तियां एवम फिल्म स्टार भी इस स्टेडियम में कर चुके हैं बड़ी जनसभाएं
प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्रवासी करेंगे अत्याधुनिक स्टेडियम निर्माण की मांग
सक्ती-अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से खेलों के लिए प्रसिद्ध रहे शक्ति में अत्याधुनिक हाईटेक खेल स्टेडियम की मांग क्षेत्रवासी 1 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर कर सकते हैं, तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 1 अप्रैल को सुबह शहर के बुधवारी बाजार ग्राउंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में विशाल आमसभा होनी है, तथा इसी मैदान में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर भी उतरना है, एवं शक्ति का पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम देखा जाए तो यहां जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय खेलों का आयोजन तो होता है, किंतु रात्रि कालीन आयोजन तथा राज्य स्तरीय खेलों के आयोजन के लिए यहां सुविधाएं उपलब्ध नहीं है,एवम स्टेडियम में जहां रोशनी का आभाव है, तो वहीं दर्शकों के बैठने के लिए भी छतदार बैठक व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, तथा शक्ति का पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम काफी लंबा-चौड़ा परिसर है, एवं छत्तीसगढ़ शासन चाहे तो इस स्टेडियम को अत्याधुनिक हाईटेक स्टेडियम के रूप में विकसित कर सकती है, एवं क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के शक्ति आगमन के दौरान इस स्टेडियम को हाईटेक खेल मैदान के रूप में विकसित करने की मांग की जाएगी, तथा हो सकता है कि राज्य की सत्तारूढ़ दल कांग्रेस संगठन भी इस स्टेडियम को हाईटेक खेल मैदान के रूप में विकसित करने की घोषणा मुख्यमंत्री के माध्यम से करवा दे

उल्लेखित हो की शक्ति को नवीन जिले का दर्जा मिलने के बाद शक्ति में समय-समय पर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक के खेलों का आयोजन होगा,तथा शक्ति शहर का खेलों का इतिहास देखा जाए तो यहां राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल एवं विभिन्न खेलों की खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं, तथा इन प्रतिभाओं ने दशकों पूर्व राष्ट्रीय स्तर पर शक्ति की पहचान स्थापित की है, किंतु कहीं न कहीं खेलों को लेकर पर्याप्त सुविधाओं एवं संसाधनों के आभाव में अंचल के खिलाड़ियों को एक बेहतर प्रशिक्षण नियमित रूप से नहीं मिल पाता, जिसके चलते वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी खेल प्रतिभाओं को सामने आने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहा है, तथा हाईटेक खेल स्टेडियम की स्थापना होने से जहां नियमित रूप से खेलों के क्षेत्र में शासन ध्यान देगी तो वही समय-समय पर खेलों के आयोजन होने से अंचल के खिलाड़ियों में भी प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं दूसरी ओर शक्ति छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का गृह विधानसभा मुख्यालय भी है, इस नाते शहर एवं क्षेत्रवासियों को भी यह काफी उम्मीद है कि शक्ति को हाईटेक खेल स्टेडियम की सौगात 1 अप्रैल को मिलेगी
