जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन की शक्ति जिला इकाई ने पत्रकार सम्मेलन के माध्यम से रखी जनहित में मांगे,पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए जताया सीएम का आभार

सक्ति– छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला इकाई शक्ति ने 26 मार्च को आयोजित अपने पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों से जनहित में विभिन्न मांगे रखी हैं,साथ ही छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा विगत दिनों विधानसभा में पत्रकार सुरक्षा कानून को मंजूरी दिए जाने पर कलेक्टर एवं नगर पालिका अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार पत्र प्रेषित कर धन्यवाद ज्ञापित किया है

जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन की जिला इकाई के अध्यक्ष रमेशचंद्र अग्रवाल ने 26 मार्च को जनहित में अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन शक्ति जिले की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जयसवाल को सौंपा, जिसमें प्रमुख रूप से शक्ति रेलवे स्टेशन में निजामुद्दीन- रायगढ़- निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस का स्टॉपेज दिए जाने, शक्ति रेलवे स्टेशन में आरक्षित टिकटों का समय रात्रि 10:00 बजे तक बढ़ाने जो कि वर्तमान में सुबह 8:00 से दोपहर 12:00 बजे तक एवं दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक है, तथा पूर्व में रात्रि 10:00 बजे तक ही आरक्षित टिकटों की व्यवस्था थी किंतु उसे बंद कर दिया गया है, शक्ति रेलवे स्टेशन में दिव्यांग तथा बुजुर्गों यात्रियों के लिए प्लेटफार्म नंबर 1 से 2 में जाने के लिए बैटरी चलित वाहन की व्यवस्था करें तथा शक्ति के नाका चौक से वार्ड क्रमांक- 17 सिंगनसरा रोड तक अंडरग्राउंड ब्रिज का निर्माण करने, शहर के बुधवारी बाजार में विगत दिनों हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रभावित परिवारों एवं व्यापारियों के लिए व्यवस्थापन की समुचित व्यवस्था करने, शक्ति शहर में पत्रकार साथियों की पूर्व मांग पत्रकारों को शासकीय भूमि का शासकीय दरों पर आवास हेतु आवंटित करने एवं प्रेस कंपलेक्स का निर्माण करवाने तथा नवगठित शक्ति जिले के आगामी भविष्य में प्रस्तावित स्थाई कार्यालयों को शक्ति शहर एवं आसपास में ही बनाने की मांग की तथा जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन की जिला इकाई ने उपरोक्त मांग का ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल मंडल बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधक, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद, शक्ति जिले की कलेक्टर को भी सौंपा है,साथ ही जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि उपरोक्त मांगों पर अतिशीघ्र कार्रवाई कर आवश्यक पहल करें

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *