शहनाज गिल और एमसी स्क्वैर का मोस्ट अवेटेड हरयाणवी गाना रिलीज कर दिया गया है। जी हाँ और इस गाने के रिलीज के साथ फैंस का इंतजार खत्म हो गया। आपको बता दें कि यह गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाका कर रहा है। आपको बता दें कि शहनाज ने फैंस को अपने हरियाणवी रैपर स्टाइल (Haryani Rap Style) से हैरान कर दिया है। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपने गाने का टीजर वीडियो रिलीज किया था और अब गाने के सामने आने के बाद फैंस का कहना है कि उनका गाना बेस्ट है।
कुछ समय पहले ही एमटीवी शो ‘हसल’ 2.0 (MTV Hustle 2.0 Winner) के विनर एमसी स्क्वैर के साथ इस गाने ‘घणी सयानी’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आप देख सकते हैं अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शहनाज गिल ने फैंस को अपना गाना आउट होने की जानकारी दी है। उन्होंने सॉन्ग का छोटा सा क्लिप शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘फॉरगेट योर मंडे ब्लूज विथ घनी सयानी।’ इस सॉन्ग को एमसी स्क्वायर और शहनाज गिल दोनों ने ही अपनी आवाज दी है।
वीडियो सॉन्ग में लोगों ने दोनों की कैमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया है। जी हाँ और इस वीडियो में शहनाज गिल के एक से एक सिजलिंग डांस स्टेप्स ने लोगों को दीवाना बना दिया है। केवल यही नहीं बल्कि शहनाज और एमसी स्क्वैर की आग लगा देने वाली कैमिस्ट्री को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसे देख एक यूजर ने लिखा, ‘उनके मूव्स, उनका लुक और उनका औरा सब कुछ बेहद ही शानदार है’। वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘तुम्हारी आवाज में जादू है सना’, स्वीट मैलोडी से लेकर पावरफुल फोक गाना।’