सितारों से सजा कुछ यूं रहा शाहिद कपूर का बर्थडे बैश, मीरा राजपूत, अनन्या पांडे और ईशान खट्टर ने जमकर की मस्ती

बीते शुक्रवार को एक्टर शाहिद कपूर ने अपना 41वां बर्थडे मनाया। उनके बर्थडे बैश में बॉलीवुड के कई बड़े चेहरों ने शिरकत कर पार्टी की रौनक बढ़ाई। जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई। अब उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने भी हैसबेंड की सितारों से सजी इस बर्थडे पार्टी की कई अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

शाहिद के बर्थडे में उनके भाई ईशान खट्टर और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेड अनन्या पांडे, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, कुणाल खेमू और जर्सी के निर्देशक अमन गिल भी शामिल हुए। मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सभी संग एंजॉय करते हुए कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं।

मीरा पार्टी में इशान खट्टर की खास दोस्त अन्नया पांडे के साथ मस्ती करते हुए दिखी। तस्वीर में दोनों की काफी अच्छी बॉन्डिग नजर आई।

इसके अलावा मीरा ने बर्थडे बॉय शाहिद के साथ अपनी कुछ कोजी फोटोज भी शेयर की। जिनमें दोनों कपल्स को रिलेशनशिप गोल देते दिख रहे हैं।

वहीं एक तस्वीर में शाहिद अपने छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ मस्ती के मूड में नजर आए। दोनों भाइयों ने मजाकिया अंदाज में फोटो क्लिक करवाई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *