उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड,प्रदेश के 61 जिलों में कोहरे का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं घना कोहरे की वजह से आने जाने में भी परेशानी हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में लगातर गिरावट देखने को मिल रही है। आज भी प्रदेश में जोरदार ठंड पड़ेगी। बारिश के बाद यूपी में पछुवा हवा चल रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज बुलंदशहर, कासगंज, ललितपुर, महोबा, अंबेडकर नगर, फर्रुखाबाद, आगरा, मथुरा, जालौन, फिरोजाबाद, सहारनपुर, अमेठी, झांसी, पीलीभीत, अयोध्या, अलीगढ़, बागपत, रायबरेली, रामपुर, एटा, अमरोहा, शाहजहांपुरा, बिजनौर, शामली, बदायूं, गौतम बुद्ध नगर, कानपुर नगर, मुरादाबाद, हमीरपुर, मेरठ, संभल, गाजियाबाद, हापुड़, पीलीभीत, सुल्तानपुर, औरैया, हाथरस, मैनपुरी, बस्ती, कानपुर देहात, कुशीनगर, बुलंदशहर, कन्नौज, महराजगंज, गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया और वाराणसी समेत 61 जिलो में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 72 घंटों के बाद तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। जिसके कारण साल की शुरूआत में हो जोरदार ठंड पड़ेगी। दिन भर घना कोहरा छाए रहेगा और कहीं-कहीं धूप देखने को मिलेगी। वहीं बीते 24 घंटे में यूपी के बुलंदशहर और नजीबाबाद में सबसे ज्यादा ठंड रही। यहां का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा रविवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ का 13.2 डिग्री सेल्सियस, अयोध्या का 12.0 डिग्री सेल्सियस , बरेली का 12.6 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 10.8 डिग्री सेल्सियस , हरदोई का 15.0 डिग्री सेल्सियस , कानपुर का 10.6 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ का 13.4 डिग्री सेल्सियस और मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोहरे के चलते रविवार को 23 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट आई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *