कोण्डागांव। जिला कोंडागांव के बोरगांव अंतर्गत आटो और स्कोर्पियो में जोरदार टक्कर हुई है। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई। और लगभग एक दर्जन घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को निकालने में पुलिस विभाग, यातायात पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर अस्पताल लाया गया है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार बताया जा रहा है।
मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर बोरगांव पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के सामने रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर दे मारी भिड़ंत इतनी भयंकर थी। जिसमें सात लोगो की मौत हो गयी है।
बता दे ऑटो सवार सभी 14 से 15 व्यक्ति ग्राम पांडे आंटगांव निवासी एक ही परिवार के थे। वे सभी ग्राम गोडमा में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस गांव आ रहे थे। व स्कॉर्पियो जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे, की बोरगांव में पीटीएस के सामने आटो और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हुई, हादसा इतना जरबदस्त था कि हादसे में ऑटो में सवार चार लोगों ने मौके पर ही मृत्यु हो गयी व तीन ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने तक दम तोड़ दिया। दो गंभीर रूप से घायल व पांच अन्य घायल हैं