अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर नवापारा खुर्द में हुआ वरिष्ठ जनों का सम्मान

जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल हुए शामिल-
सक्ति-अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 01 अक्टूबर को ग्राम पंचायत नावापाराखुर्द में वृद्धजनों का सम्मान किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर सिंह गबेल, विशिष्ट अतिथि सरपंच शिव चौहान, उपसरपंच राकेश गवेल, नितेश गवेल वर्षा नेताम, दिलेश्वरी गवेल, विजेन्द्र गवेल सहित गांव के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे जिनका लूंगी, गम्क्षा, टॉवेल देकर सम्मानित किया गया, मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल ने इस अवसर पर कहा कि वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से ही हम सभी आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं,एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान कर आज हम अपने आप को गौरवन्नित महसूस कर रहे हैं, एवं सदैव वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे तथा हमें अपने परिवार के बुजुर्गों को भी सदैव उनकी सेवा करती रहनी चाहिए एवं उनके सुख दुख में सहभागी बनकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए इस अवसर पर सम्मानित वरिष्ठ जनों में भी काफी प्रसन्नता देखी गई तथा उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *