वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश चौकसे का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार और फ़िल्म समीक्षक, जयप्रकाश चौकसे जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिजनों व उनके पाठकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। जय प्रकाश चौकसे की उम्र 83 साल थी. आज बुधवार सुबह सवा 8 बजे के करीब उन्होंने आखिरी सांस ली. जय प्रकाश चौकसे के आखिरी लेख की हेडलाइन कुछ इस प्रकार थी- प्रिय पाठको… यह विदा है, अलविदा नहीं, कभी विचार की बिजली कौंधी तो फिर रूबरू हो सकता हूं, लेकिन संभावनाएं शून्य हैं’. जय प्रकाश चौकसे के जाने से उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं. सोशल मीडिया पर जय प्रकाश चौकसे को श्रद्धांजलि दी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. जय प्रकाश चौकसे के छोटे बेटे आदित्य मुंबई में रहते हैं. फिलहाल उनका इंतजार किया जा रहा है. जय प्रकाश चौकसे के कपूर खानदान और सलीम खान के परिवार से बहुत करीबी संबंध थे.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *