शक्ति के वरिष्ठ अधिवक्ता, कांग्रेस नेता मनोज जायसवाल ने करी आईएएस एसडीएम रेना जमील से मुलाकात

सक्ति-अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शक्ति के पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा की ऊर्जावान आईएएस अधिकारी सुश्री रेना जमील की पदस्थापना को तीन माह व्यतीत हो चुके हैं, तथा उनकी कार्यकुशलता एवं सजगता तथा जिम्मेदारियों के प्रति तत्परता से निर्वहन से पूरे अनुविभाग में लोग उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं, तथा शक्ति शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता मनोज जायसवाल ने भी 13 अक्टूबर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पहुंचकर आईएएस एसडीएम रेना जमील से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया तथा इस दौरान मनोज जायसवाल ने कहा कि आज शक्ति अनुविभाग में आम नागरिकों का काम छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप तत्परता एवं सजगता के साथ किया जा रहा है, निश्चित रूप से उसके लिए आप प्रशंसा की पात्र हैं, एवं शक्ति क्षेत्र में निरंतर आपके अधीनस्थ समस्त कार्यालयों में भी अधिकारी कर्मचारी नियमित रूप से आम जनता की सेवा एवं नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए त्वरित उपलब्ध रहते हैं, एवं पूरे क्षेत्र में विकास की दृष्टि से भी आप निरंतर व्यक्तिगत रूप से प्रयास करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है, इस दौरान मनोज जायसवाल ने कहा कि शक्ति को 15 अगस्त को राजस्व जिले का दर्जा मिलने के बाद अब आने वाले समय में इस क्षेत्र की जनता को छत्तीसगढ़ कि कांग्रेस नीत भूपेश बघेल सरकार की मंशानुरूप राजस्व जिले का लाभ मिलेगा,तथा आने वाले दिनों में जिले के नवगठन में राजस्व विभाग एवं प्रशासन के भी अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान होना है, तथा मनोज जायसवाल ने गुलदस्ता भेंट कर एसडीएम का आभार व्यक्त किया, तो वहीं एसडीएम रेना जमीन ने भी कहा कि शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताएं हैं, तथा शक्ति अनुविभाग में वे सभी के सहयोग से अपनी जिम्मेदारियों का सजगता पूर्ण ढंग से निर्वहन कर रही हैं, वही मनोज जायसवाल ने कहा कि नव पदस्थ एसडीएम रेना जमील की पदस्थापना के बाद से ही निरंतर राजस्व मामलों के निराकरण में भी काफी तेजी आई है, एवं आम नागरिकों के छोटे-छोटे लंबित मामलों का भी त्वरित निराकरण हो रहा है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *