शक्ति के स्टेशन रोड में अमृतधारा प्रकल्प का उन्नयन किया मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत शक्ति में भी स्थापित की गई थी अमृतधारा योजना
मारवाड़ी युवा मंच द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे हैं सेवा के कार्य प्रशंसनीय- श्याम सुंदर अग्रवाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शक्ति
सक्ति– शक्ति शहर के स्टेशन रोड में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा द्वारा डेढ़ दशक पूर्व स्थापित आने जाने वाले राहगीरों को 24 घंटे ठंडा पानी उपलब्ध करवाने की अपनी राष्ट्रीय योजना के अंतर्गत अमृतधारा योजना का उन्नयन कार्य 4 मई 2022 को किया गया, इस अवसर पर शक्ति शहर की प्रतिष्ठित फर्म बनवारीलाल प्रेमचंद सराफ द्वारा स्व. बनवारी लाल सराफ एवं स्वर्गीय इंद्रावती देवी की पुण्य स्मृति में अमृतधारा योजना के अंतर्गत नए वॉटर कूलर एवं पूरी यूनिट प्रदान करते हुए इसका विधिवत लोकार्पण का कार्य पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं पूर्व प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुभाष चंद्र गर्ग के कर कमलों से संपन्न हुआ
इस दौरान अमृतधारा के इस नए उन्नयन रूपी यूनिट का विधिवत लोकार्पण कार्य पूजा-अर्चना के माध्यम से रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट के प्रतिष्ठित पुजारी पंडित राधेश्याम शर्मा एवं पंडित रिंकू शर्मा ने संपन्न कराया, तथा इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथुरिया सहित अन्य पदाधिकारी/ सदस्य एवं प्रायोजक परिवार के सुमित सराफ प्रमुख रूप से मौजूद रहे, इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि आज अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा शक्ति शहर में किए जा रहे सेवा के काम एवं रचनात्मक कार्य निश्चित रूप से काफी प्रशंसनीय है, एवं ऐसे सेवा कामों से जहां अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है, तो वही मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शहर में दशकों से काम कर रही है, वही इस अवसर पर श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर के पुजारी पंडित राधेश्याम शर्मा ने भी मारवाड़ी युवा मंच की इस पहल पर तथा प्रायोजक परिवार को भी बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया

वहीं इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच अपने राष्ट्रीय स्थाई प्रकल्प के तहत अमृतधारा योजना की इस यूनिट का उन्नयन कार्य शहर के प्रतिष्ठित परिवार के सहयोग से संपन्न करवाई है, तथा यह यूनिट वर्षों पूर्व स्थापित की गई थी, जिसे समय-समय पर मंच द्वारा आवश्यक मरम्मत एवं उन्नयन का कार्य पूर्व में भी करवाया जाता रहा है, तथा वर्तमान में यह यूनिट अनुपयोगी होती जा रही थी एवं आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए नए वाटर कूलर की आवश्यकता महसूस हो रही थी, जिस पर बनवारीलाल प्रेमचंद सराफ परिवार से संपर्क किया गया, जिस पर उन्होंने तत्काल अपनी स्वीकृति प्रदान की तथा शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया ने प्रायोजक परिवार को भी मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों की ओर से आभार व्यक्त किया है

वही मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा द्वारा 4 मई को आयोजित अमृतधारा योजना के उन्नयन कार्य के लोकार्पण अवसर पर नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष, जिला खनिज न्यास निधि के सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्यामसुंदर अग्रवाल, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चंद्र गर्ग, मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथुरिया, पूर्व शाखा अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू, रवि अग्रवाल (अशोका), प्रकाश चंद्र अग्रवाल (ट्राली), राकेश अग्रवाल शांति पैलेस गजेंद्र गज्जू डालमिया,वरिष्ठ समाजसेवी छेदीलाल गर्ग, चीनू गर्ग,प्रमोद अग्रवाल, प्रायोजक परिवार बनवारीलाल प्रेमचंद सराफ के सदस्य एवं मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के पूर्व सचिव सुमित सराफ, अनुराग भुरू अग्रवाल, कमल अग्रवाल खुशबू गारमेंट, अरविंद अग्रवाल कालू प्रमोद साइकिल, मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के संरक्षक महेंद्र जिंदल, सहित काफी संख्या में मंच के पदाधिकारी/ सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
उल्लेखित हो कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा पूरे राष्ट्र में अमृतधारा प्रकल्प के तहत जगह-जगह शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ठंडे पानी के वाटर कूलर सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित किए जा रहे हैं, तथा दशकों से मारवाड़ी युवा मंच ने इस प्रकल्प को प्रारंभ कर पूरे राष्ट्र में एक अनूठी पहल की है,तथा शक्ति शहर के भी स्टेशन रोड में बालक हाई स्कूल के सामने लगभग 15 वर्ष पूर्व अमृतधारा योजना के अंतर्गत इस यूनिट की स्थापना की गई थी, जिसके बाद से लोगों को निरंतर 24 घंटे ठंडा एवं मीठा पानी उपलब्ध होता रहा है