सी.आई.एस.एफ के पद पर ग्रामीण छात्रा का चयन

अंबागढ़ चौकी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में ग्रामीण छात्रा कुमारी प्रियंका मण्डावी पिता स्व. अशोक कुमार मंडावी ग्राम मरकाकसा का एस.एस.सी.जीडी के सी.आई.एस.एफ के पद पर चयन हुआ है प्रियंका ने बताया कि ग्राम की वो पहली छात्रा हैं, जिसका चयन औद्योगिक सुरक्षा बल में हुआ है,लगातार तीन वर्षों से प्रयास कर रही थी बचपन से ही उनका सपना सेना में जाकर देश की सेवा करना था, जो कि आज पूरा हो गया. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में चयन होने पर प्रियंका की मां जयमाला मंडावी,बडी बहन उमा मंडावी एवम ग्रामीणों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *